हिन्दू कभी आतंकवादी नहीं बन सकता, इसका सबूत मुसलमान है- उमा भारती

बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के समर्थन में भोपाल में सभा में केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने दिग्विजयसिंह के साथ गांधी परिवार पर जमकर हमला बोला।

ज़ी न्यूज़ पर छपी खबर के अनुसार, उन्होंने कहा कि दिग्विजयसिंह जब मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने नर्मदाजी को भोपाल लाने में अड़चन पैदा की थी। भोपाल को भोजपाल बनाने का विरोध भी दिग्विजयसिंह ने किया था। उन्होंने कहा कि भोपाल के लोग स्वभाव से ही दिग्विजय सिंह के खिलाफ हैं। क्योंकि यहां के लोग शांति प्रिय हैं।

उमा भारती ने आगे कहा, ”ये राज आज उजागर कर रही हूं कि उस समय जेल में कसाब को बिसलरी का पानी पिलाया जाता था, लेकिन प्यास लगने पर प्रज्ञा को क्या पिलाया जाता था, ये मैं अपने मुंह से नहीं कह सकती। पिलाते समय साध्वी से कहा जाता था कि तू इसी के लायक है। भाषण के शुरुआत में बोली हैं।

साध्वी प्रज्ञा सिंह के समर्थन में सभा में हिस्सा लेने आईं केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने साध्वी पर हुए जुल्म की दास्तां सुनाते हुए कहा कि ‘ ये बात मुझे साध्वी प्रज्ञा ने नहीं बताई, लेकिन एक अधिकारी ने साध्वी पर हुए इस जुल्म की दास्तां बताई है।

मालेगांव ब्लास्ट में बीजेपी नेताओं के जबरन नाम बुलवाने के लिए साध्वी पर ये अत्याचार किए जाते थे। उमा भारती ने कहा कि हिंदू कभी आतंकवादी नहीं हो सकता।

इसका प्रमाण आज भोपाल और देश के मुसलमान हैं। उमा भारती ने कहा कि हमारे यहां खान सरनेम लगा हो तो हम उसे खान चाचा, खान भाई कहते हैं, लेकिन अमेरिका में इस सरनेम पर पूछताछ होती है।