विहिप के लीडर प्रवीण तोगड़िया ने दावा किया है कि, हमने देश के विभिन्न हिस्सों में हिंदुओं के जबरन पलायन पर देशव्यापी सर्वे शुरू करने का फैसला किया है।
जम्मू कश्मीर से लेकर केरल तक, गुजरात से लेकर बंगाल तक देश के विभिन्न हिस्सों में हिन्दू अपना घर-बार और सम्पत्ति पीछे छोड़कर वहां से हटने के लिए मजबूर हैं।
उन्होंने बताया है कि, यह सर्वे अगले हफ्ते से शुरू होगा और इसे चार-पांच महीनों में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा है कि, हमलोग हर उस गांव, हर शहर और कस्बे के गली-मोहल्लों में सर्वे करेंगे जहां हिंन्दुओं को धमकी और दबाव की वजह से जबरन पलायन करना पड़ा हैं।
इसे पश्चिम बंगाल और असम सहित सभी प्रमुख राज्यों में किया जाएगा। विहिप ने हाल में अपने नए अभियान ‘पलायन नहीं पराक्रम’ की घोषणा की है। विहिप ने कहा कि वह जबरन पलायन के खिलाफ प्रदर्शन के लिए लोकतांत्रिक तरीकों को आजमाएगी।
पराक्रम का मतलब यह नहीं है कि हथियारों से लड़ना। अगर आप खुद को निकाले जाने का विरोध करते हैं और अपने खिलाफ हमलों का मुकाबला करते हैं तो यह भी ‘पराक्रम’ ही हैं। हर इंसान को अपने अधिकारों के लिए लड़ने का अधिकार है।