कोयम्बटूर: तमिलनाडु के कोयम्बटूर में वीरवार की रात हुई एक घटना में चार लोगों के एक गिरोह के द्वारा हिंदू मुन्नानी समूह के 40 वर्षीय प्रवक्ता की हत्या की खबर सामने आने के बाद इलाके में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। घटना के बाद मुन्नानी समूह ने शहर में बंद का आह्वान किया था जिसके चलते आज सुबह से सड़कों पर बसें भी नहीं चल रही थी।
मारे गए शख्श का नाम शशि कुमार था और वो जिले में हिंदू मुन्नानी समूह के प्रवक्ता थे। घटना उस वक़्त हुई जब कल देर रात कुमार सुब्रमानियमपलयम से अपने दोपहिया वाहन पर घर लौट रहे थे। उसी वक़्त कुछ अज्ञात लोगों ने मोटसाइकिल से उनका पीछा किया और उन पर हसिया से हमला कर दिया। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही इलाके का माहौल तनावपूर्ण हो गया और विरोध में हिंदू मुन्नानी समूह ने राज्य में आज बंद बुलाया था।