मुंबई में सोनम कपूर-आनंद आहूजा की शादी की रस्में शुरू हैं। ये शादी सिख रीति-रिवाजों से हो रही है। सोनम के आनंद कारज की तस्वीरें सामने आ गईं हैं।
आनंद कारज हिंदू धर्म के विवाह से बिल्कुल अलग माना जाता है. यह रस्म दिन में होती है। इस विवाह में लग्न, मुहूर्त, जन्मपत्रियों का मिलाना जरूरी नहीं होता है।
वहीं दूसरी ओर हिंदू मैरिज में यह सब चीजें काफी ज्यादा मायने रखती हैं। सिख धर्म में जो लोग गुरु पर पूरी आस्था रखते हैं वे आनंद कारज करते हैं। उनके लिये हर दिन पवित्र होता है।
लाल चुनर की छांव में भाई हर्षवर्द्धन और अुर्जन कपूर ने सोनम कपूर को मंडप तक पहुंचाया। शादी के सात फेरों के लिए मंडप तक भाई अपनी बहन को ले जाते हैं। सोनम कपूर का मंडप पर पहुंचने का वीडियो वायरल हो गया है।
संगीत की तरह शादी फंक्शन में भी बॉलीवुड के सितारे मेहमान के तौर पर शामिल होंगे। मुंबई में जश्न देर शाम तक चलने की उम्मीद है। अमिताभ बच्चन बेटी श्वेता के साथ पहुंच चुके हैं।
करीना कपूर भी पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर के साथ पहुंच चुकी हैं। करीना जल्द रिलीज होने वाली फिल्म वीरे दी वेडिंग में सोनम कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगी।
सोनम की बेस्ट फ्रेंड जैकलीन पहले ही पहुंच चुकी हैं। शादी में कई राजनीति के कई दिग्गज भी शामिल हो सकते हैं। अमर सिंह, बोनी कपूर के साथ शादी फंक्शन में पहुंच चुके हैं।