योगी ने दागा कांग्रेस पर निशाना, कहा कांग्रेस ने हिमाचल को बनाया अपराध भूमि

हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के स्टार प्रचारक राज्य में  रैलियां कर रहे हैं। आज राज्य में ग्रहमंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र रावत और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दौरे कर रहे हैं और रैलियों को संबोधित कर रहे हैं।

यूपी के सीएम आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव प्रचार के दौरान पार्टी के फायरब्रांड नेता थे। योगी आदित्यनाथ आज हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग जिलों में 4  रैलियों को संबोधित करेंगे। यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दो दिवसीय दौरा है।

सोलन जिले में अपनी पहली रैली में योगी आदित्यनाथ ने राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस पर तेजदार हमले किए। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में बीजेपी की सरकार से कोई नहीं रोक सकता।

कांग्रेस ने देश पर 55 साल राज किया, लेकिन हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए उन्होंने कभी कोई कदम नहीं उठाए। साल 2014 में मोदी सरकार ने केंद्र में सत्ता हासिल करने के बाद हिमाचल प्रदेश को विकास के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को भरपूर राशि दी। लेकिन कांग्रेस की सरकार ने विकास नहीं बल्कि विनाश की तरफ ध्यान दिया। बल्कि कांग्रेस के राज में यहाँ पर माफिया और गुंडा राज हावी हो गया है।

योगी ने पूर्व यूपी सरकार की तरह राज्य की कांग्रेस सरकार पर भी महिला सुरक्षा न पाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को देवभूमि कहा जाता है। लेकिन आज यहाँ बहन, बेटियां महफूज नहीं हैं। जिन अपराधियों ने देवभूमि को अपराध भूमि बनाया, उनके साथ निपटने की कार्रवाई बीजेपी सरकार बनते ही की जाएगी।
वहीँ मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में उन्होंने कहा कि बीजेपी आज देश की जरूरत है यह जनता महसूस कर रही है। प्रदेश में इस बार मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ही बनेंगे।जिससे हिमाचल में पर्यटन से रोजगार मिलेगा। हिमाचल में अब विकास दरवाजा खटखटा रहा है। भाजपा मूल्य और सिद्धान्तों से समझौता नहीं करेगी। दुनिया आज मोदी के साथ खड़ी है।

मोदी का सम्मान देश की 125 करोड़ की जनता का सम्मान है। कांग्रेस के राज में रोजगार न मिलने के कारण प्रदेश से पलायन कर लोग अन्य राज्यों में जाने को मजबूर हुए हैं। केंद्र सरकार दोनों हाथ से हिमाचल को सहयोग करने को तैयार है। इस अवसर पर योगी ने बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने की अपील की।

ख़बर रहे राज्य में तीन दिन के बाद विधानसभा चुनाव है।