हिमाचल प्रदेश में बीजेपी ने प्रेम कुमार धूमल पर विश्वास जताया, मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित किया

प्रेम कुमार धूमल पर बीजेपी ने विश्वास जताया है। हिमाचल प्रदेश के चुनाव में उन्हे मुख्यमंत्री का उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले भी वो हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने हिमाचल के राजगढ़ में आयोजित रैली में इसकी घोषणा की। पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल पर एक बार फिर से भरोसा जताते हुए उन्हें अपना सीएम कैंडिडेट बनाया है।

इससे पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी वीरभद्र सिंह को अपनी पार्टी का सीएम कैंडिडेट घोषित किया था। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि पूरे देश में भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है।