हिमाचल में कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, किसानों की दी गयी खास तर्जी

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में किसानों को खास तौर पर तवज्जो दिया है। कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय राजीव गांधी भवन में घोषणा पत्र कमेटी के अध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर ने जारी किया।

इस दौरान राज्य प्रभारी सुशील कुमार शिंदे, सह प्रभारी रंजीता रंजन, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि रविवार को भाजपा का विजन डॉक्यूमेंट जारी किया गया था।

जिसके तीन दिन बाद 1 नवंबर यानी बुधवार को कांग्रेस घोषणा पत्र को संशोधित कर तैयार किया गया है। सूत्रों की मानें तो कौल सिंह ठाकुर घोषणा पत्र पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के साथ कई बैठकें कर चुके हैं।