देही वज़ीर साइमन मरांडी को वज़ीर ओहदे से बर्खास्त कर दिया गया है। वजीरे आला हेमंत सोरेन ने पीर को साइमन की बर्खास्तगी की सिफारिश की थी। राज्यपाल डॉ. सैयद अहमद की मंजूरी मिलते ही मंगल को कैबिनेट ने इसकी नोटिफिकेशन जारी कर दी।
साइमन इस हुकूमत के दूसरे वज़ीर हैं, जिन्हें बर्खास्त किया गया है। साइमन की पार्टी मुखालिफत बयानबाजी की वजह यह कार्रवाई की गई है। इससे पहले चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे को वज़ीर ओहदे से बर्खास्त किया गया था। साइमन की बर्खास्तगी के बाद हेमंत सोरेन हुकूमत पर बोहरान बढ़ गया है।
पार्टी ने भी दिया नोटिस :
इधर, झामुमो ने भी साइमन मरांडी को मंगल को नोटिस जारी किया। पार्टी तर्जुमान विनोद पांडेय ने बताया कि साइमन को 10 दिन के भीतर जवाब देने को कहा गया है। जवाब न देने पर उनके खिलाफ डिसिपीलिन की कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है। नोटिस में साइमन पर पार्टी सदर शिबू सोरेन और वजीरे आला हेमंत सोरेन के खिलाफ गैर जिम्मेदाराना बयान देने समेत कई इल्ज़ाम लगाए गए हैं।
साइमन बोले, नहीं देंगे इस्तीफा
वज़ीर ओहदे से बर्खास्तगी के बाद साइमन मरांडी ने कहा कि अब यह हुकूमत खुद गिर जाएगी। वे एमएलए से इस्तीफा नहीं देंगे। पार्टी रखेगी तो ठीक, नहीं तो बोरिया-बिस्तर बांध कर चल देंगे। उन्होंने इल्ज़ाम लगाया कि वजीरे आला नहीं, बल्कि उनके सियासी मुशीर हिमांशु शेखर चौधरी हुकूमत चला रहे हैं।