हुज्जाज किराम का तीसरा क़ाफ़िला रांची पहुंचा

हुज्जाज किराम का तीसरा क़ाफ़िला जुमेरात को रांची पहुंचा। हज टर्मिनल से दिन के साढ़े नौ बजे से हाजी बाहर निकलने लगे। इस क़ाफ़िला में रांची के अलावा हजारीबाग, कोडरमा,धनबाद के भी हाजी थे। इनमें 133 मर्द और ख़वातीन थीं। हुज्जाज किराम के इस्तकबाल में वज़ीर हाजी हुसैन अंसारी, हज कमेटी के रुक्न जैनुल आबेदीन समेत दीगर रुक्न मौजूद थे। जुमा को दो क़ाफ़िला आयेगा। इसमें पहला क़ाफ़िला सुबह 3.55 और दूसरा शाम 7.20 बजे आयेगा।