हूथी विद्रोहियों ने यमन के ताइज़ शहर में ऐतिहासिक मस्जिद अल अशरफिया को नुकसान पहुंचाया

यमन : हूथी लड़ाकों ने रविवार को यमन के ताइज़ शहर में स्थित अल अशरफिया मस्जिद को एक हौइट्ज़र आर्टिलरी का इस्तेमाल करते हुये इस ऐतिहासिक मस्जिद को नुकसान पाहुचाया है जो इससे पहले दो बार खोला गया था। स्थानीय लोगों ने कहा कि हूथी लड़ाके मस्जिद के पास एक घर को निशाना बना रहे थे, उसके बाद उन्होंने मीनार को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाई है । नागरिकों ने इस मस्जिद को बचाने की मांग कर रहे हैं। और देश के ऐतिहासिक अवशेषों को हौथियों पर जानबूझकर नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। हूथी विद्रोहियों पर मस्जिद की पवित्रता का सम्मान नहीं करने का भी आरोप लगाया है।

800 हिजरी में सुल्तान अशरफ इस्माइल बिन अब्बास द्वारा बनाई गई अशरफिया मस्जिद, यमन के ताइज़ शहर में सबसे प्रसिद्ध अवशेषों में से एक है, जिसकी सुंदर डिजाइन की गयी है। नमाज़ पढ़ने की जगह के अतिरिक्त मस्जिद में एक स्कूल भी है और एक दफन यार्ड है जहां रसूलिड वंश के कुछ राजा जो यमन पर शासन करते हैं, उन्हें दफन कर दिया जाता है।