हैदराबाद एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, एमरजेंसी ब्रेक लगाकर पायलट ने बचाई जानें

हैदरबाद: राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा हैदराबाद एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट 6e743- एयरबस ए 320 के उड़ान के दौरान दो पायलटों ने एक वाहन को रनवे पर देखा। उस वक्त उड़ान रनवे पर दौड़ चुकी थी। तत्काल पायलटों ने सूझबूझ दिखाई और एमरजेंसी ब्रेक लिया। समय रहते विमान को रोका गया। अगर ऐसा नहीं होता तो बड़ी घटना घट सकती थी।

उस वक्त फ्लाइट में करीब 80 यात्री सवार थे। घटना के बारे में यात्रियों को जैसे ही जानकारी मिली, उनमें दहशत देखा गया। यात्रियों ने भगवान का शुक्र अदा किया, जिसके चलते उनकी जान बच गई।

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक घटना सुबह करीब 6 बजे की है। इंडिगो फ्लाइट 6e743 हैदराबाद और गोवा के बीच उड़ान शुरू हो चुकी थी। इसी बीच रनवे पर ही गाड़ी दिखी। जिसने पायलट के होश उड़ा दिए।

फिलहाल घटना को लेकर जांच के आदेश दे दिए गए हैं। अधिकारियों की मानें तो अगर कुछ सेंकेंड्स की देरी होती है। तो बड़ा हादसा हो सकता था।