हैदराबाद में गर्भवती महिला के टुकड़े कर देने का मामला हल, क़ातिल परिवार‌ गिरफ़्तार

हैदराबाद: हैदराबाद की साइबराबाद पुलिस ने गर्भवती महिला का क‌तल करके लाश के टुकड़े कर देने की गुत्थी सुलझा ली है। क‌तल की वजह एक शख़्स के दो महिला से नाजायज़ रिशते की वजह से विवाद की सूचना दी गई है। साइबराबाद के कमिशनर पुलिस संदीप शुंडा लिया ने मीडिया को बताया कि 32 वर्षीय‌ बंगी उर्फ़ पिंकी का संबंध‌ मोहना मालती गावं, ज़िला बिनाका, राज्य‌ बिहार के ग़रीब परिवार‌ से था।

इस की शादी 13 साल पहले दिनेश नामी व्यक्ति से हुई थी जिससे उसे तीन बच्चे हैं। शादी के इस का अपने पति से झगड़ा हुआ और वह अपने सात साल के बेटे जतिन को साथ ले कर गांव‌ चली आई। इस दौरान उस के नाजायज़ संबंध‌ वहीं के रहने वाले 35वर्षीय‌ रमेश कश्यप से हो गए।

इसी गावं में 35 वर्षीय‌ महिला ममता झा अपने 75 वर्षीय‌ बूढ़े पति अनील झा के साथ रहती थी। उनका बेटा 21 वर्षीय‌ अमरकांत झा हैदराबाद में नौकरी करता था। रमेश के नाजायज़ संब‍ध‌ बूढ़े की पत्नि ममता झा से भी हो गए। ममता का पति और बेटा जानते थे कि ममता के स‍ंबंध‌ रमेश से हैं।

ये परिवार‌ पिंकी से पीछा छुड़ाने के लिए उसे कुछ बताए और पता दिए बग़ैर हैदराबाद छोड दिया। पिंकी अपने आशिक़ को ढूंडते ढूंडते कुछ‌ दिन पहले हैदराबाद पहुंची। जैसे ही वो सभी सोंचा कि वो उन पर बोझ बन चुकी है। इन चारों ने मिलकर पिंकी को रास्ते से हटा देने का योजना बनाई।

28 जन‌वरी को ममता, अनील, अमरकांत और रमेश ने मिलकर महिला को मारपीट कर ग‌ला घूँट कर उस की हत्या कर दिया। क‌तल के बाद एक दिन लाश को मकान में ही रखा गया। दूसरे दिन ममता उस के बेटे, पति और रमेश ने काटने वली मशीन से पिंकी की लाश के टुकड़े टुकड़े करके शरीर के अंगो को थैलों में बांध कर मोटरसाईकल प्रबोटानीकल गार्डन के पास फेंक दिया गया। पुलिस ने ममता , उस के बेटे अमरकांत झा और पति अनील कुमार झा को गिरफ़्तार कर लिया जबकि रमेश कश्यप फ़रार है।