होली के रंग में रंगा सारा हिंदुस्तान

नई दिल्ली, 27 मार्च: पूरे मुल्क में होली की धूम है। चारों तरफ होली के गीत फिजा में गूंज रहे हैं। हर तरफ रंग-बिरंगे चहेरे दिख रहे हैं। लोग एक-दूसरे को रंग लगा रहे हैं और उनके साथ होली की मस्ती में डूब गए हैं। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, लखनऊ, हैदराबाद और जयपुर के साथ करीब पूरा मुल्क रंगों में सराबोर नजर आ रहा है। हालांकि, कुछ जगहों पर 28 मार्च को होली मनाने की भी खबर है।

होली के मौके पर लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और साथियों के घर आ- जा रहे हैं। रंग और गुलाल लगा रहे हैं। उनके गले मिलकर उन्हें बधाई दे रहे हैं और खुशी मना रहे हैं। माहौल देख कर ऐसा लग रहा है कि लोग सिर्फ और सिर्फ मस्ती के रंग में डूब जाना चाहते हैं। हालांकि, होली के मौके पर सेक्युरिटी के कड़े इंतेज़ाम किए गए हैं।

दारुल हुकूमत दिल्ली में भी होली की खूब धूम देखी जा रही है। रोहणी के जापानी पार्क में मुनाकिद प्रोग्राम में फूलों की होली के साथ लठ्ठमार होली भी चल रही है। दिल्ली वाले तो मस्ती में डूबे हैं।

मथुरा में रिवायती अंदाज में होली खेली जा रही है। लोग मंदिरों में जा रहे हैं और लार्ड कृष्ण को गुलाल पेश कर रहे हैं। मथुरा के अलावा वृंदावन और बरसाने का भी कुछ ऐसा ही हाल है। पूरा ब्रज होली के रंग में सराबोर है।

यूपी के वाराणसी के लोग भी होली की धूम में मस्‍त हैं। लोग गंगा के किनारे के घाटों पर भांग वाली ठंढई का लुत्‍फ ले रहे हैं। वाराणसी में विदेशी मेहमान भी होली का जमकर मजा ले रहे हैं। वाराणसी ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश होली के रंग में डूबा हुआ है।

मायानगरी मुंबई में भी आम से लेकर खास सब होली की मस्ती में डूबे हुए हैं। जगह-जगह होली पार्टी का प्रोग्राम रखा जा रहा है।