ज़लज़ले के बाद रांची में तेज बारिश और अांधी ने मंगल को जमकर तबाही मचाई। काले बादलों की वजह से दिन में ही रात का नजारा हाे गया था। इसके बाद हुई बारिश और अांधी से रांची व आसपास के इलाकों में कई जगहों पर दरख्त गिर गए, जिससे ट्राफिक में रुकावट हो गया। तेज आंधी में कई घराें के छत उड़ गए। सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। कई दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है।
रांची में शाम साढ़े चार बजे आसमान में काले गहरे बादल छा गए। रांची और आसपास के इलाकों में बारिश हुई। गुजिशता कई दिनों से गर्मी और उमस से लोगों को परेशानी हो रही थी। गर्मी से राहत मिलने से लोगो में राहत है। उमस में भी काफी कमी आई है और पारा अचानक जो 39 पार हो रहा था घट कर 30 के करीब आ गया है। मौसम महकमा के मुताबिक कल भी बादल छाए रहने और बारिश होने की उम्मीद है।