‘जिस्मानी इस्तहसाल’ के बाद खुद लड़की ने खुद को आग लगाई

मगरीबी बंगाल के मेदिनीपुर जिले में मुबइयना तौर पर जिंसी इस्तहसाल का शिकार हुई 22 साला लड़की ने खुद को आग लगा ली। पुलिस सुप्रीटेंडेंट अवधेश पाठक ने बताया कि मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में लड़की की मौत हो गई। उसने कल रात खुद को आग लगा ली थी।

उन्होंने कहा कि बीती शाम कुछ मुक़ामी लड़कों ने लड़की के वालिद पर हमला किया। लड़की ने लड़कों को रोकने की कोशिश की तो उसके साथ गलत हरकत किया गया। अफसर ने कहा कि इस्तहसाल को बर्दाश्त नहीं कर पाने की वजह से लड़की ने खुद को आग लगा ली। पडोसियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दो मुल्ज़िम लड़कों को गिरफ्तार किया है जिसमें मेन मुल्ज़िम सुकुमार भगत भी शामिल है। दो दीगर मुलाज़िमीन की तलाश की जा रही है।