गाजियाबाद। अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि मुस्लिम समुदाय को बेहतर स्कूली शिक्षा प्रदान करने के लिए केंद्र देश के एक लाख मदरसों को आधुनिक तकनीक के साथ उन्नत करेगा।
नकवी ने यहां हिंदी भवन में तालीम-ओ-तरबियत कार्यक्रम में कहा कि केंद्र सरकार ने इस संबंध में आर्थिक सहायता की जानकारी ऑनलाइन दी है ताकि कोई बिचौलिया इसे हड़प नहीं ले। उन्होंने कहा कि एक लाख मदरसों में नई तकनीक लाई जाएगी।
25,000 मदरसों की पहचान की गई है जिनमें शिक्षक, भोजन और शौचालय के 3 टी के फार्मूले को लागू किया जाएगा। इनमें उत्तर प्रदेश में 12,000 मदरसे हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अगले साल 100 नवोदय विद्यालय खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इन स्कूलों के लिए जमीन देगी।