जमशेदपुर : मर्क़ज़ी सरकार की तरफ से दस लाख से ज्यादा आमदनी वालों को गैस सब्सिडी नहीं देने के फैसले से जमशेदपुर के करीब 30 हजार लोग मुतासिर होंगे। शहर में 30 हजार से ज्यादा लोगों की आमदनी 10 लाख से ज्यादा है। इसमें सैलरी पर्सन व बिजनेस क्लास के लोग भी शामिल हैं।
मालूम हो कि शहर में खुद से करीब 6 हजार लोगों ने गैस सब्सिडी छोड़ी थी। जमशेदपुर में करीब डेढ़ लाख लोग एलपीजी की सहूलत ले रहे हैं। इनकम टैक्स महकमा से हासिल अदाद के मुताबिक, दस लाख से ऊपर इनकम करने वाले की तादाद 30 हजार से ज्यादा हैं। ये टैक्स के दायरे में आते हैं या उनका रिटर्न फाइल होता है।
यह अदाद जाती तौर पर टैक्स देने वालों का है। मर्क़ज़ी हुकूमत ने अपने फैसले पर अमल लाने के लिए गैस कंपनियों को इनकम टैक्स महकमा के साथ भी राब्ता कायम कर काम करने को कहा है।