10 वीं में जमशेदपुर की एकता स्टेट टॉपर

रांची 18 मई : सीआइसीएसइ बोर्ड की 10 वीं (आइसीएसइ) में रियासत में एक फिर लड़की टॉप पर रही। जमशेदपुर के राजेंद्र स्कूल की एकता को 97.8 फीसद पॉइंट्स मिले हैं। अब तक मिली इत्तेला के मुताबिक, एकता स्टेट टॉपर बनी है। दूसरे मुकाम पर पांच बच्चों ने जगह बनायी है।

रांची के संत जेवियर्स के शशांक शेखर, जमशेदपुर के लोयेला स्कूल की श्रुति राजलक्ष्मी, हिलटॉप स्कूल के उत्कर्ष त्यागी और कार्मेल जूनियर कॉलेज के शायन दास और धनबाद के डिनोवेली सीएमआरआइ के शुभम राय ने मुश्तर्क तौर से 97.6 फीसद पायंट्स लाया है। शशांक शेखर रांची टॉपर बने हैं। रांची के संत फ्रांसिस की प्राची और जमशेदपुर के हिलटॉप स्कूल के सुमित खंडेलवाल (दोनों 97.4 फिसद) तीसरे मकाम पर रहे हैं।

सेंट मेरीज स्कूल, पुणे की अनिका अग्रवाल, सिमरन खानूजा और चतुरभुज नारसी मेमोरियल स्कूल, मुंबई की मानसी अरोरा को मुश्तरका तौर से दसवीं क्लास का टॉपर एलान किया गया। उन सब ने 98.4 फिसद पॉइंट्स मिले।

सेंट जोसफ्स एकेडमी, देहरादून की भुवन्य विजय 99 फिसद पॉइंट्स के साथ बारहवीं क्लास में पहले मुकाम पर रही।
12वीं में 98.78 फिसद लड़कियों और 97.73 फिसद लड़के पास
10वीं में 96.66 फिसद लड़कियां और 93.91 फिसद लड़के कामयाब रहे।