मेरठ में इंसानियत को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है, इस ख़बर को पढने के बाद आप सोचने पर मजबूर हो जायंगे की क्या इंसानी बस्तियों में वहशी दरिंदे बसने लगे हैं। दरअसल पूरा मामला मेरठ के नी थाना इलाके के रघुनाथपुर गांव का है, जहां दरिंदे ने 100 साल की बुजुर्ग महिला के साथ कथित तौर पर रेप किया। ख़बर के मुताबिक महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी का मेडिकल कराने के बाद उसे कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। महिला के परिजनों का कहना है की रविवार की रात सौ वर्ष की वृद्धा बीमारी के कारण अपने बरामदे में सो रही थीं। रात को उनके कराहने की आवाज सुनकर जब परिवार के सदस्य कमरे से बाहर निकले, तो गांव का ही 35 वर्षीय अंकित पूनिया नाम का शख्स दुष्कर्म कर रहा था। पीड़ित परिजनों के मुताबिक उस समय अंकित नशे में बुरी तरह धुत था।
आरोपी अंकित पूनिया को नामजद करते हुए पुलिस ने उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 458 और 376 व 3(2)5 एससी/एसटी ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज़ किया गया।
Meerut: 100-yr-old woman allegedly raped by 24-yr-old man in Jani, woman dead. Police say accused was in inebriated condition, arrested. pic.twitter.com/dO9DpfHHW5
— ANI UP (@ANINewsUP) October 30, 2017