मध्य प्रदेश के शिवपुरी से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जनसत्ता की खबर के मुताबिक दिनदहाड़े 11 साल की मासूम बच्ची के साथ छेड़खानी हुई। घटना पीड़ित बच्ची के घर के बाहर की बताई जा रही है। आरोपियों में से एक शख्स पहले तो उसे गलत नीयत से छू रहा था। बाद में वह उसे अपने साथ ले जाने की कोशिश करने लगा। यह देखकर वह लड़की घबरा गई और अंदर भाग गई। वहीं पास में सीसीटीवी कैमरे भी लगे थे, जिसमें पूरी घटना कैद हो गई। पीड़िता के परिवार वालों ने इस बाबत पुलिस में शिकायत की है, जिसके आधार पर दोनों आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।
Minor cornered and molested in broad daylight in Shivpuri, Madhya Pradesh pic.twitter.com/0bqQNvbsMw
— TIMES NOW (@TimesNow) September 26, 2017
घटना के दौरान वीडियो क्लिप में एक और शख्स भी गुजरते हुए दिखा था। लेकिन उसने बच्ची से छेड़छाड़ के वक्त न तो हस्तक्षेप किया और न ही उसे बचाने की कोशिश की। वहीं, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मौके पर दो लोग उसे ले जाने आए थे। वे उसे अपने साथ चलने के लिए कह रहे थे। तभी वह घर के अंदर भाग गई।
फौरन उसने अपने परिजन को इस बारे में बताया। इस घटना के बाद वह काफी सहमी हुई थी। घर वालों ने इसके बाद सीसीटीवी फुटेज निकलवाकर पुलिस को सौंपी और मामले में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने इसके बाद दोनों ही आरोपियों को धर दबोचा है।
Madhya Pradesh Police arrest two perverts who had harassed and molested a girl in Madhya Pradesh’s Shivpuri District pic.twitter.com/hxIR3KoOD2
— TIMES NOW (@TimesNow) September 26, 2017