कुराशिकी: जापान पिछले कई दिनों से लगातार बारिश के चपेट में है। वहां हो रहे मूसलाधार बारिश से बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में अब तक मरने वालों की संख्या 112 हो गई है जबकि कई लोग लापता हैं। प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने 1983 के बाद जापान की सबसे बुरी बाढ़ आपदा से निपटने के लिए अपनी विदेश यात्रा रद्द कर दी है। बता दें कि इस आपदा से लाखों लोग अपने घरों से बेघर होने को मजबूर हो गए हैं।
Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये
इस आपदा को लेकर अधिकारियों ने कहा है कि अभी तक आर्थिक नुकसान का पूरा ब्योरा नहीं मिल पाया है। हालांकि पश्चिमी जापान में सोमवार को बारिश थम गई, आसमान साफ हो गया है और तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है जिससे बिजली और पानी आपूर्ति पर असर पड़ा है और संबंधित क्षेत्रों में तेज गर्मी का खतरा उत्पन्न हो गया है।
ऊर्जा कंपनियों ने बताया कि करीब 11 हजार 200 घरों में बिजली आपूर्ति बंद पड़ी हुई है जबकि हजारों घरों में जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। राष्ट्रीय टीवी एनएचके के मुताबिक मृतकों की संख्या कम से कम 112 हो गई है और बाढ़ की वजह से लाखों लोग बेघर हो गये हैं।
टीवी रिपोर्ट में बताया सोमवार को नौ साल एक बच्चा मृत पाया गया और 78 लोग लापता पाए गए। इससे पूर्व 2004 में तूफान के कारण सबसे अधिक 98 लोगों की मौत हुई थी। सत्तारूढ़ पार्टी के अधिकारी ने बताया प्रधानमंत्री आबे ने आपदा को देखते हुए चार देशों बेल्जियम, फ्रांस, सऊदी अरब और मिस्र की यात्रा रद्द कर दी है।
You must be logged in to post a comment.