रियासत के इंजीनियरिंग कॉलेजों में 2765 सीटें अब भी खाली रह गयी हैं। सेशन 2013 के लिए बीआइटी सिंदरी समेत तमाम 14 इंजीनियरिंग कॉलेजों में सीटें खाली हैं।
प्राइवेट कॉलेजों का हाल सबसे खराब है, जहां 50 फीसद से ज़्यादा सीटें अब भी खाली हैं। बीआइटी सिंदरी में 26 सीटें खाली हैं, वहीं टेक्नो इंडिया रामगढ़ और टेक्नो इंडिया चाईबासा में सिर्फ पेमेंट सीट की 43 सीटें नहीं भरी हैं।
रियासत के इन कॉलेजों में 54 सौ से ज़्यादा सीटें इंजीनियरिंग के मुखतलिफ़ ट्रेडों के लिए तय की गयी थीं। इसके लिए अब तक दो मरहले में इंटरव्यू भी लिया गया था।