सोशल मीडिया की अफवाहों से एक महीने में अब तक 14 की हत्या: रिपोर्ट

बीते कुछ समय में सोशल मीडिया पर फैलाये जा रहे अफवाह पर निर्दोष लोगों पर संदेह करने और उन्हें प्रताड़ित करने की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। सोशल मीडिया पर बच्चा चोरी की अफवाहों ने पिछले एक महीने में (20 मई से अब तक) करीब 14 लोगों की जान ले ली है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

सोशल मीडिया पर फैलाये जा रहे इन अफवाहों पर विश्वास कर भीड़ ने पीड़ित लोगों पर हमला किया और उन्हें पीट-पीटकर मार डाला। ऐसे घटनाओं पर पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मैसेज और वीडियोज पर विश्वास नहीं करने की अपील की है।

पिछले महीने ऐसी खबरें मीडिया में भी अलग-अलग राज्यों से आई हैं। एचटी की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले कुछ समय में मॉब लिंचिंग की घटनाएं पश्चिम बंगाल, असम, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्यप्रदेश और ओडिशा से सामने आई हैं।

मॉब लिंचिंग की सबसे ताजा घटना त्रिपुरा से सामने आई है। जहां 28 जून को संदेह होने पर दो लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पहली घटना में एक शख्स की हत्या हुई और लोग घायल हुए जबकि दूसरी घटना में राज्य सरकार द्वारा सेवा पर रखे गए सामाजिक कार्यकर्ता सुकांता चक्रबॉर्ती की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।