नाइजीरिया में आत्मघाती हमला, 14 लोगों की मौत, 24 घायल

नाइजीरिया के पूर्वोत्तर हिस्से में आज एक आत्मघाती हमले में 14 लोगों की मौत हो गई है, जबकि लगभग 24 लोग घायल हो गए हैं। आपातकालीन विभाग ने आज यह जानकारी दी और बताया कि हमले के तरीके से यह स्पष्ट होता है कि हमला आतंकवादी संगठन बोको हराम ने किया है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

आधिकारिक आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (सीमा) ने बताया कि हमलावर ने यहां एक इमारत में घुसकर खुद को उड़ा लिया। घटना में 14 लोग मारे गए हैं और 24 घायल हो गए हैं।

अधिकारियों के अनुसार बोर्नो राज्य के दक्वा में यह हमला ऐसे समय में किया गया है, जब उस आतंकी संगठन पर तेल सर्वेक्षण करने वाली टीम को अपहरण करने और उनमें से कुछ को मारने का मामला सामने आया है। सेना की ओर से बाद में चलाया गया बचाव अभियान में तेल सर्वेक्षण अधिकारी, सहायक, सेना और निगरानी समिति सहित 37 लोग मारे गए हैं। उल्लेखनीय है कि तेल अधिकारी के अपहरण के बाद कार्यवाहक अध्यक्ष यमी ओ सेंबजो ने देश के पूर्वोत्तर भाग में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सेना भेजी थी।