गाज़ियाबाद मे 15 बूचड़खानो पर पुलिस का छापा, चार दुकाने सील

गाजियाबाद। स्थानीय प्रशासन ने मंगलवार को शहर में अवैध तरीके से चल रहे 15 बूचड़खानो औऱ गोश्त को दुकानों पर छापा मारकर उनको बंद कर दिया। यह छापे उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) अतुल कुमार के नेतृत्व मे मारे गए। उनके साथ उपनिरीक्षक पुलिस (डीएसपी), पुलिस निरीक्षक और कांस्टेबल भी थे जिन्होंने इस्लाम नगर और कैला भट्टा इलाके में 15 बूचड़खानो और खुदरा मांस क़ी दुकानों पर छापा मारा।

https://www.youtube.com/watch?v=L85JwJuZwTc

 

अधिकारियों के अनुसार बूचड़खाने और मांस क़ी दुकान अवैध तरीके से चल रही थी जिनको सील कर दिया गया। यह सभी लाइसेंस के बिना इसको चलाने के साथ नगरपालिका कानूनों का उल्लंघन भी कर रहे थे। अधिकारियों ने इन स्थानों से मांस के नमूनों को इकट्ठा किया और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (सीवीओ) ने प्रयोगशाला परीक्षण के लिए नमूने भेज दिए।

 

 

असलम नामक दुकानदार ने छापा मारने वाली टीम को अपना लाइसेंस दिखाया जो सत्यापन के दौरान नकली पाया गया। नकली दस्तावेजों पर गोश्त क़ी दुकान चलाई जा रही थी। एसडीएम कुमार ने कहा कि इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है जो फर्जी दस्तावेज और नगरपालिका कानूनों का उल्लंघन करने के लिए दर्ज कि गई है।

https://www.youtube.com/watch?v=8VbcGFpUbmE
अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) प्रीति जयसवाल ने कहा कि हम राज्य सरकार के निर्देश के अनुरूप कार्यवाही कर रहे हैं। गाजियाबाद इस अभियान शुरू करने के लिए पहला शहर है। इस तरह के छापे पूरे जिले में तहसील और गांव स्तर पर मारे जायेंगे औऱ दोषी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएंगी।