पाकिस्तान ने हिन्दुस्तान की नई सरकार के साथ ताल्लु़कात सुधारने की दिशा में पहला कदम रख दिया है। बताया जा रहा है कि पाक आज 151 हिन्दुस्तानी मछुआरों को रिहा करेगा। राजनीतिक विश्लेषकों की माने तो मछुआरों को मुक्त करने का ये निर्णय बीजेपी क़ियादत वाली नई सरकार को मुस्बित पै़गाम देने के लिए किया गया है।
मलीर जेल के एक ओहदेदार ने बताया कि जेल के हुक्काम को इस्लामाबाद से 151 मछुआरों को रिहा करने के एहकाम मिल गए हैं। इन मछुआरों को लाहौर में वाघा सीमा ले जाया जाएगा। हिन्दुस्तानी मछुआरे मलीर जेल में ही बंद हैं।
बताया जा रहा है कि ‘‘विभिन्न हिन्दुस्तानी राज्यों के इन मछुआरों को कपड़े, कुछ नकद , तोहफे दिये जाएंगे और बस से कराची से लाहौर ले जाया जाएगा।’’
इससे पहले पाकिस्तान के वज़ीरे आज़म नवाज शरीफ ने नरेंद्र मोदी की जानिब से उनकी हलफ़ बर्दारी तक़रीब में शामिल होने दावत कुबूल की।