छापेमारी में तस्करी कर लाई गईं 16 लड़कियां बरामद, विदेश भेजने की थी तैयारी

नई दिल्ली: मानव तश्करी को लेकर की गई एक बड़ी कार्रवाई में दिल्ली महिला आयोग ने मुनिरका इलाके से 16 लड़कियों को बचाया है। बताया जा रहा है कि यह पूरा घटनाक्रम रात 1:30 बजे का है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने जिन लड़कियों का रेस्क्यू कराया। वह नेपाल की रहने वाली हैं। इन्हें बहला-फुसलाकर नेपाल से भारत लाया गया था।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

खबर के मुताबिक, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने मंगलवार देर रात मुनिरका में छापा मारा। यहां से मालीवाल और उनकी टीम ने 16 लड़कियों को बरामद किया है। जांच में सामने आया है कि इन लड़कियों को यहां से कुवैत और इराक भेजने की तैयारी थी। बता दें कि ये लड़कियां नेपाल से तस्करी कर लाई गईं थीं।

https://twitter.com/ANI/status/1021959979056746501/photo/1?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1021959979056746501&ref_url=https%3A%2F%2Fm.dailyhunt.in%2Fnews%2Findia%2Fhindi%2Fupuklive-epaper-upuklive%2Fnepal%2Bse%2Btaskari%2Bkar%2Blai%2Bgai%2B16%2Bladakiyo%2Bko%2Bbheja%2Braha%2Btha%2Bvidesh-newsid-93121356

लड़कियों के पासपोर्ट दलालों ने छीन लिए थे। छोटे से कमरे में ये सभी 16 लड़कियां बंद थीं। 8 महीने से यह खेल चल रहा था। आपको बता दें कि 7 लड़कियां कुवैत और इराक 15 दिन पहले भेजी गई थीं। फिलहाल जांच की जा रही है।