ट्रम्प प्रशासन की इमीग्रेशन पॉलिसी के खिलाफ 17 अमेरिकी राज्यों ने अदालत का दरवाज़ा खटखटाया

वाशिंगटन: ट्रम्प प्रशासन की नई इमीग्रेशन पॉलिसी के खिलाफ अमेरिका में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अमेरिका की 17 राज्यों ने प्रवासी परिवारों से बच्चों को अलग करने वाली इस पॉलिसी के खिलाफ कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

इन राज्यों ने अदालत से बिछड़े परिवारों को मिलाने और पॉलिसी को संविधान विरोधी करार दिए जाने की मांग किया है। राज्यों के पुलिस प्रमुखों ने भी प्रशासन के कदमों का विरोध किया है। उन्होंने संयुक्त रूप से पत्र लिखकर ट्रम्प से प्रवासी परिवारों को हिरासत में रखने के अन्य इख़्तियार पर विचार करने की अपील की है।

अमेरिकी राज्यों की ओर से परिवारों को अलग करने इमीग्रेशन पॉलिसी को पहली बार अदालत में चैलेंज किया गया है। वाशिंगटन, न्यूयॉर्क और कैलीफोर्निया के डेमोक्रेटिक अटार्नी ने कोर्ट में मुकदमे दायर किये हैं।