नई दिल्ली। अंग्रेजी अखबार द हिंदू ने दावा किया है कि भारतीय सेना ने 2011 में सीमा पार कर सर्जिकल स्ट्राइक की थी। उस सर्जिकल स्ट्राइक का नाम अखबार ने ‘ऑपरेशन जिंजर’ बताया है। खबर के अनुसार उस ऑपरेशन में सेना की तीन टुकड़ियां शामिल थीं। अखबार ने दावा किया उस साल दो सर्जिकल स्ट्राइक हुआ था और उसमें लगभग 13 जवानों की मौत हुई थी। पाकिस्तान दो भारतीय सैनिकों के सिर को अपने साथ ले गया था। जबकि भारतीय सैनिक ने भी तीन पाकिस्तानी सैनिकों के सिर काटकर लाए थे।
द हिंदू ने इस खबर की कुछ आधिकारिक कागजात होने का भी पुष्टि किया गया है। अखबार का कहना है कि कुपवाड़ा बेस 28 डिवीजन के मुखिया रह चुके रिटायर्ड मेजर जनरल एसके चक्रवर्ती ने इस सर्जिकल स्ट्राइक की प्लानिंग और एग्जेक्यूशन को किया था। उन्होंने कार्रवाई की पुष्टि की है पर अधिक जानकारी देने से इंकार किया है। अखबार ने लिखा कि बदले की कार्रवाई में भारत ने ‘ऑपरेशन जिंजर’ प्लान किया था। क्रॉस बॉर्डर हमला करने से पूर्व उसकी सात बार रेकी की गई थी। उसके बाद लक्ष्य निर्धारित किया गया था। रेकी लगबग दो महीनों तक हुआ था। उसके बाद 30 अगस्त 2011 को सेना ने ऑपरेशन को शुरू किया। जनवरी 2013 में, पाकिस्तानी बॉर्डर एक्शन टीम ने लांसनायक हेमराज का सिर काट लिया था। इसके जवाब में भारतीय फौज ने भी ‘ऑपरेशन बदला’ को अंजाम दिया था और एक पाकिस्तानी पोस्ट को पूरी तरह तबाह कर दिया था। उस अभियान में करीब छह आतंकवादी मारे गए थे। इससे भी पहले 2008 में भारत ने इसी तरह का एक और ऑपरेशन को अंजाम दिया था।