2017 का पहला ग्रहण भारत से भी देखा जा सकेगा

कल सुबह होने जा रहे इस साल के पहले ग्रहण को भारत में भी देखा जा सकेगा|

” पहला खंडच्छायायुक्त चंद्र ग्रहण प्रातः 04:02:02 से 08:25:05 बजे के बीच ११ फरवरी को देखा जा सकता है|यह भारत में भी दिखाई देगा,”
सरकार द्वारा संचालित जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक राजेंद्र प्रकाश गुप्त ने बताया|

उन्होंने बताया की चंद्रमा की चमक थोड़ी काम होगी और वह ग्रहण के समय धुंधला हो जायेगा|

खंडच्छायायुक्त चंद्र ग्रहण तन होता है जब सूरज, धरती और चंद्रमा एक ही क़तर में सीधे आ जाते है| इसके कारण सूरज से आने वाली कुछ किरणे चंद्रमा तक पहुच नहीं पाती क्योंकि धरती चंद्रमा और सूरज के बीच में आ जाती है और चंद्रमा के कुछ हिस्से को छुपा लेती है|