2017 की हज यात्रा मुकम्मल, बड़ी तादाद में दुनिया भर के मुसलमानों ने की शिरकत

मक्का। 2017 की हज यात्रा रविवार को समाप्त हुई। पांच दिन की यह यात्रा औपचारिक तौर पर समाप्त हो गई। मक्का के गवर्नर खालिद अल फैजल ने कहा कि वार्षिक तीर्थयात्रा हज के आधिकारिक तौर पर समाप्त होने की घोषणा भी की गई।

मालूम हो कि बड़े पैमाने पर दुनिया भर से मुसलमान हज के लिए सऊदी अरब पहुंचते हैं। इस साल भी दुनिया भर से मुसलमानों ने शिरकत किया है।

फैजल ने कहा कि इस साल किसी तरह की कोई दुर्घटना नहीं हुई। जिसके कारण केजुलिटी भी नहीं हुई है, और न ही कोई निर्माणकार्य को लेकर दुर्घटना हुई। इस बार व्यवस्था बेहद अच्छी रही और भगदड़ तक नहीं हुई।