उपचुनाव- कांग्रेस बड़ी जीत की ओर, भाजपा का टुटा घमंड

राजस्थान की दो लोकसभा, एक विधानसभा और पश्चिम बंगाल की एक लोकसभा, विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव के वोटों की गिनती गुरुवार सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है. राजस्थान के अजमेर, अलवर लोकसभा सीट और बंगाल की उलुबेरिया लोकसभा सीट, नवपाड़ा विधानसभा सीट के लिए 29 जनवरी को उपचुनाव हुए थे  ताजा अपडेट के अनुसार, मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्‍मीदवार विवेक धाकड़ ने भाजपा के शक्ति सिंह को 12,976 मतों से हरा दिया है। अलवर में कांग्रेस को अब तक 4,56,092 मत प्राप्‍त हुए हैं वहीं, अजमेर में कांग्रेस उम्‍मीदवार को 3,46,416 मत मिले हैं। दोनों जगह कांग्रेस ने भारी बढ़त हासिल कर रखी है। राजस्‍थान के अलवर में भाजपा के जसवंत सिंह यादव का मुकाबला कांग्रेस के करण सिंह यादव से है, जबकि अजमेर में कांग्रेस के रघु शर्मा को भाजपा के राम स्वरूप लांबा से चुनौती मिल रही है। अजमेर में कांग्रेस के रघु शर्मा 45,321 से ज्‍यादा वोटों से आगे हैं। वहीं, अलवर में करण सिंह यादव 1,40,845 वोटों से आगे चल रहे हैं। राज्य में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। कांग्रेस पार्टी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि उपचुनाव के ये नतीजे 2019 लोकसभा चुनाव की झलक हैं। गहलोत ने संवाददाताओं से कहा, “यह उपचुनाव भाजपा की विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ हैं।”