केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े इन दिनों अपने बयानों की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं। राहुल गांधी पर उनके बयान से अब एक नया विवाद खड़ा हो गया है। करवाड़ में एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को मिश्रित नस्ल का बता दिया। उन्होंने कहा कि वह इस देश को नहीं जानते, उन्हें धर्म का कोई ज्ञान नहीं है।
उनके पिता मुस्लिम और माता ईसाई है जबकि बेटा खुद को ब्राह्मण कहता है। यह कैसे संभव है? आपको ऐसी मिश्रित नस्ल दुनिया की किसी भी प्रयोगशाला में नहीं मिलेगी। यह केवल कांग्रेस के प्रयोगशाला में ही मिलेगा जहां पिता और पुत्र दोनों का धर्म अलग है।
अपने विवादित बयानों के लिए चर्चा में बने हुए हेगड़े ने रविवार को कोड़ागु जिले के सोमवारपेट तालुका के मादापुरा में हिंदू जागरण वेदिका के कार्यक्रम में कहा था कि जो हाथ हिंदू महिलाओं को छुएंगे उनका कोई अस्तित्व नहीं बचना चाहिए।
#BIGNEWS: Union Minister #AnantkumarHegde stirred up controversy again with his '#Hybrid' jibe at @RahulGandhi. He asked how can #RahulGandhi be a #Brahmin when his father was a #Muslim and mother a #Christian. pic.twitter.com/jWlHgtAfK3
— NEWS9 (@NEWS9TWEETS) January 30, 2019
अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, हेगड़े ने यह भी कहा कि इतिहास से छेड़छाड़ करके यह दावा किया गया कि शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज की याद में ताज महल बनाया जबकि यह शिव मंदिर तेजो महालय है।
कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष दिनेश गुंडु राव ने कहा कि यह किस तरह की भाषा है? केंद्रीय मंत्री खुलेआम हिंसा की बात कर रहे हैं। अगर किसी महिला को परेशान किया जाता है तो दोषी का धर्म देखे बिना कार्रवाई होनी चाहिए।
इससे पहले हेगड़े ने ट्वीट करके कहा था कि क्या राव खुद यह खुलासा कर सकते हैं कि उनकी उपलब्धियों के साथ कौन हैं? वह उन्हें केवल एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जानते हैं जो एक मुस्लिम महिला के पीछे पड़े थे।