2019 में मोदी को रोकने के लिए कांग्रेस क्षेत्रीय दलों के साथ मिलकर तैयार करेगी महागठबंधन

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में करारी हार के बाद अब कांग्रेस पार्टी ने सभी राज्यों के छोटे दलों को मिला कर एक महागठबंधन तैयार करने के संकेत दिए। कांग्रेस समझ चुकी है यदि 2019 में बीजेपी को रोकना है तो महागठबंधन करना होगा। क्योंकि बिहार में लालू और नीतिश के साथ कांग्रेस ने महागठबंधन किया था जिसकी बदौलत बिहार में बीजेपी को रोकना संभव हुआ। अगर कांग्रेस उत्तर प्रदेश में महागठबंधन बनाया होता तो आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस के हाथ से फिसला नहीं होता। कांग्रेस अब इस बात को समझ चुकी है कि अगर उसने महागठबंधन नहीं बनाया तो मोदी लहर उनको 2024 के लिए विचार करने पर विवश कर देगी।
अब कांग्रेस समाजवादी और बहुजन समाज पार्टी से मिलकर गठबंधन करने पर विचार कर रही है।
(शम्स तबरेज़)