मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा का सत्ता से जाना तय है। उनके पास अब कोई गुंजाइश नहीं बची है। चाहे वे कितना भी पापड़ बेल लें।
भाजपा को शिकस्त देने के लिए जितना बड़ा संभव होगा गठबंधन बनेगा। इसके लिए पार्टियों का विलय ही एक उपाय नहीं है। कुछ का विलय हो सकता है, तो मोर्चा और गठबंधन भी होगा। इसमें कांग्रेस और वामदल सभी रहेंगे। आने वाले दिनों में सब साफ होगा।
सोमवार को जनता दरबार के बाद संवाददाताओं से बातचीत में सीएम ने कहा कि भाजपा की नीति लोकतंत्र के लिए खतरा है। वह देश को तोड़ने और समाज को बांटने में लगी है।
You must be logged in to post a comment.