2030 तक सऊदी अरब को आत्मनिर्भर, इन्साफ और समानता पर आधारित एक समाज बनाना है: सऊदी सरकार

सऊदी अरब: सऊदी में कुछ दिन पहले एक नए बजट की घोषणा की गयी है। इस बजट के अंतर्गत सऊदी ने 2030 का एक महत्वपूर्ण लक्ष्य बनाया है। इस बजट में सरकार और सार्वजनिक मुद्दों से सम्बंधित कुछ नए नियम और अधिनियम भी बनाये गए हैं। प्रवासियों के लिए नयी फीस की घोषणा की गयी है।

इन सभी घटनाओ के चलते समाज में कुछ हलचल चल रही हैं। इन सभी बदलती परस्तिथियो के चलते लोग अपने घरो में, कॉफी घर में, ऑफिसो में इसी की चर्चा कर रहे हैं। इन चर्चाओं में कुछ लोग इस नए तरीके के इंतेज़ाम का समर्थन करते हैं तो कुछ लोग इस पर सवाल खड़े करते हैं।

कुछ नयी आर्थिक नीतियां लागू की गयी है जिसकी वजह से लोगो को परेशानी भी हो सकती है लेकिन वह नीतियां लम्बे समय के लिए बहुत महत्वपूर्ण और आवयशक है। सऊदी अरब का 2030 का लक्ष्य देश को आत्मनिर्भर बनाना, जोशपूर्ण अर्थव्यवस्था और इन्साफ एवम् समानता पर आधारित एक समाज बनाना है। और इन सभी लक्ष्यों को पूरा करने के लिए देश के युवा, महिलाएं और जनता पुरे जोश के साथ साकार करेंगे।

 

2030 का लक्ष्य देश को आत्मनिर्भर बनाना, जोशपूर्ण अर्थव्यवस्था और इन्साफ एवम् समानता पर आधारित एक समाज बनाना