21-22 अगस्त को रांची आ सकते हैं नरेंद्र मोदी

वजीरे आजम नरेंद्र मोदी का झारखंड दौरा इसी महीने हो सकता है। 21 या 22 अगस्त को उनके आने का प्रोग्राम बन रहा है। उनके साथ तूअनाई रियासती वज़ीर पीयूष गोयल भी आयेंगे। बेड़ो में मरकज़ी हुकूमत का पावर ग्रिड बनकर तैयार है। पीजीसीआइएलने इस ग्रिड की तामीर कराया है। यहां कई रियासतों से बिजली लाकर दूसरे रियासतों को सप्लाय की जायेगी। ट्रांसमिशन लाइन के लिए इस ग्रिड की तामीर किया गया है।

वजीरे आला के 12 अगस्त को ही आने का प्रोग्राम है। तैयारी के लिए वक़्त कम मिलने की वजह तारीख आगे बढ़ा दी गई।

बदल सकता है अमित शाह का प्रोग्राम

वजीरे आजम मोदी के प्रोग्राम को देखते हुए भाजपा सदर अमित शाह के झारखंड दौरे की तारीख में फेरबदल हो सकता है। पार्टी के अंदर इस पर ख्याल चल रहा है। पार्टी लीडरों का कहना है कि वजीरे आजम भले सरकारी प्रोग्राम में आ रहे हैं, लेकिन रियासती भाजपा को तैयारी करनी होगी।

ठीक दो दिन बाद भाजपा सदर को आना है। पार्टी की कोशिश है कि शाह के आने की तारीख कुछ बढ़ जाये, ताकि दोनों प्रोग्राम की तैयारी पार्टी बेहतर तरीके से कर सके। रियासत इस बारे में मरकज़ से गाइडलाइन मांगेगी। वहां से हिदायत मिलने के बाद आगे सब कुछ तय होगा।