231 आज़मीने हज का नौवां जत्था जेद्दा गया

आज़मीने हज का नौवां जत्था एतवार की रात 11.40 बजे रवाना हुआ। इस जत्थे में 231 आज़मीने हज शामिल थे, जिसमें 139 मर्द और 92 ख्वातीन थीं। रांची, जमशेदपुर, पलामू, लातेहार, बोकारो, गिरिडीह समेत दीगर जिलों के आज़मीने हज जेद्दा गये। हज कमेटी के सदर शरीक बहबूद वज़ीर हाजी हुसैन अंसारी समेत दीगर मेम्बरों ने आज़मीने हज का इस्तक़बाल किया और इन्हें विदाई दी।

इससे पहले जहाज क्यों लेट हो रहा है, इसकी कोई भी जानकारी कंपनी की तरफ से नहीं दी गयी, जिस वजह से आज़मीने हज परेशान दिखे। हज ज़ायरीन ने एयरपोर्ट के अंदर हंगामा किया।

उनका गुस्सा डायनमिक एयरवेज के लोगों के फी था। उन्होंने कहा कि जब दिन के एक बजे ही जहाज आ गया था, तो फिर जहाज क्यों ताख़ीर हुआ। उन्हें काफी समझा कर जहाज़ में बैठाया गया। सामाजिक कारकुनान कौशर प्रवीण ने कहा कि जहाज कंपनी के लोगों की लापरवाही की वजह से ही हम लोगों को भी नाराजगियों का सामना करना पड़ा।