माओवादियों ने 27 फरवरी को झारखंड के पांच जिलों रांची, खूंटी, सिमडेगा, मशरिकी सिंहभूम और मगरीबी सिंहभूम बंद का एलान किया है। तंजीम के तर्जुमान वीर सिंह मुंडा ने अखबार के दफ्तर में फोन कर बताया कि नक्सली राम मुंडा को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उसे अदालत में पेश नहीं कर रही है। इसके खिलाफ में पांच जिलों में बंद का ऐलान किया गया है।