आदिवासी मूलवासी समन्वय समिति ने वजीरे आला रघुवर दास से बातचीत के बाद 28 जून का झारखंड बंद वापस ले लिया है। वजीरे आला ने यकीन दिहानी दिया है कि मुक़ामी पॉलिसी बनाये बिना नयी तकर्रुरी नहीं की जायेंगी। फिलहाल जो तकर्रुरी हो रही है, वह होगी।
15 नवंबर तक हर हाल में मुक़ामी पॉलिसी तय कर ली जायेगी। पुरानी तकर्रुरी अमल जारी रहेगी। पर इसमें झारखंडियों की तकर्रुरी यकीन देहानी की जायेगी। वजीरे आला ने ख़वातीन को भी 50 फीसद रिज़र्वेशन दिये जाने की जानकारी दी। यह जानकारी बंधन तिग्गा, प्रो करमा उरांव, एस अली व प्रेमशाही मुंडा ने दी। बंधन तिग्गा ने बताया कि वजीरे आला ने तकर्रुरी दस्तूरुल अमल की गलतियाँ जल्द दूर करने का यकीन दिया है। टीएसी में 15 जुलाई तक माहेरीन व जानकारों को भी शामिल किया जायेगा। यकीन दिहानी पूरा नहीं हुआ, तो 15 नवंबर से झारखंड में चक्का जाम शुरू किया जायेगा।