पंजाब के कपूरथला में रहने वाले एक हिन्दू ने 300 साल पुरानी बिस्किट से भी छोटी कुरान सहेज कर रखी है। इसके लिए उसने एक करोड़ का ऑफर भी ठुकरा दिया। इस परिवार ने 30 दशकों से संभाल रखा है। आपको बता दें कि यह कुरान 2.5 सेंटीमीटर लंबी, 2 सेंटीमीटर चौड़ी और 1 सेंटीमीटर मोटाई वाली है और 385 पन्नों की इस कुरान में हर पन्ने पर 8 आयतें लिखी हैं।
कपूरथला के रहने वाले इस आदमी संजीव कुमार सूद ने इस नायाब कुरान शरीफ को दिखाते हुए बताया कि इस्लाम धर्म के इस पावन ग्रंथ को पूरी मर्यादा के साथ सहेज कर रख रहे हैं। सदियों से चली आ रही इस परंपरा को उनके दादा जसवंत राय सूद ने शुरू किया था और उन्हें यह कुरान शरीफ कपूरथला रियासत के एक वजीर ने तोहफे में दी थी। इस कुरान शरीफ को एक लोहे के छोटे केस में अदब के साथ रखा हुआ था और अब इस नायाब कुरान शरीफ को वह हरे रंग के कपड़े में लपेट कर अपनी तिजोरी में रखते हैं।’ उन्होंने बताया कि दुबई से कुछ शेख आए थे। उन्होंने इस कुरान शरीफ को बहुत ही नायाब और दुर्लभ बताया था। उन्होंने इस कुरान शरीफ को लेने के लिए एक करोड़ की पेशकश दी, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया। सूद के मुताबिक सात साल पहले जालंधर से मौलवी भी आए थे। पांच साल पहले 2010 में इस सूक्ष्म कुरान शरीफ की वीडियो सीडी तैयार करके लंदन के म्यूजियम में भी भेजी गई है।
You must be logged in to post a comment.