360 डिग्री विडियो और फोटो फेसबुक पर पोस्ट करना हुआ आसान, ऐप में जोड़े गये फीचर

दुनिया का सबसे बड़ा सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक ने नया फीचर जोड़ दिया है। अक्सर नये अपडेट्स से अपने यूजर्स को आकर्षित करता रहा है फेसबुक। इस बार फेसबुक ने अपने ऐप को अब और मजेदार बना दिया है।

यूजर्स को ध्यान में रखते हुए एक नया अनुभव देने की कोशिश की है। फेसबुक पर हमेशा से ही 360 डिग्री वीडियो और फोटो को सपोर्ट करता रहा है, वहीं अब उसने अपने ऐप में 360 डिग्री फोटो फीचर जोड़ा दिया है।

बिना किसी 360 डिग्री कैमरे की मदद से ही अब आप फेसबुक पर ‘360 फोटो’ पोस्ट कर सकते हैं। यह अद्यतन आई.ओ.एस. और एंड्रॉयड दोनों में शुरू किया गया है। साथ ही इसमें दोस्तों को जूम और टैग करने के लिए क्षमताओं को भी शामिल किया गया है।