4 बीवी और 40 बच्चा पैदा करने की रिवायत बंद करो: साक्षी महाराज

लखनऊ: उन्नाव के एमपी और बीजेपी के फायर ब्रांड लीडर सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज मुल्क में सभी के लिए एक सा कानून के हक पर है। उन्नाव में इसके लिए उन्होंने एक ऐसी मीसाल दिया जिससे अक्लियती समाज आग बबूला हो उठेगा।

साक्षी महाराज ने कहा हमारे मुल्क आबादी को क‍ंट्रोल में करने के लिए मरकज़ी हुकूमत परिवार नियोजन प्रोग्राम मुनाकिद कर रही है। इसके दायरे में सभी को बांधने का कानून बनाना चाहिए। हम चार बच्चे पैदा करने की बात करते हैं तो बवाल खड़ा हो जाता है। अब तो चार बीवी तथा चालीस बच्चे पैदा की रिवायत बंद करने को भी इसे कानून के दायरे में लाना चाहिए।

हिंदुस्तान में खानदानी मंसूबा बंदी (परिवार नियोजन) के मामले में भी एक कानून लागू होना चाहिए। इसके लिए हुकूमतों को आईन मे तरमीन करना होगा। उत्तर प्रदेश में चल रहे रिजर्वेशन के बवाल पर उन्होंने कहा कि रिजर्वेशन के कानून में भी तरमीम होनी चाहिए। उन्होंने चालाकी के साथ मीसाल देते हुए कहा कि साक्षी और राम विलास पासवान जैसे लोगों को रिजर्वेशन की जरुरत मेरी समझ में नहीं है।