42 लोगों के रिश्तेदारों की निगाहें वीके सिंह पर, कांगो से एयर लिफ्ट कराने का भरोसा

42 लोगों के रिश्तेदारों की निगाहें वीके सिंह पर , कांगो से एयर लिफ्ट कराने का भरोसा

लखनऊ। उत्तरप्रदेश के गोरखपुर के चौरीचौरा क्षेत्र के लोगों की विदेश राज्यमंत्री जनरल बीके सिंह पर उम्मीदें टिकी हैं। उन्हें लगता है मंत्री जी साउथ अफ्रीका के कांगो में बंधक बनाए गए उनके 42 रिश्तेदारों को भी जल्द एयर लिफ्ट कराएंगे। उन्होंने अपने इलाके के भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ के मध्याम से अपनी फरियाद मंत्री जी तक पहुंचा दी है, पर अभी तक उनकी ओर से कोई सकारात्मक जवाब नहीं आया है।
चौरीचौरा के 42 लोगों को गांव के ही एक शख्स ने कांगो में अच्छी नौकरी देने का झांसा देकर उनसे 65-65 हजार रुपए ऐठने के बाद वहां ले जाकर एफएक्स फेरेको नामक फर्म को सौंप दिया था। उसके बाद से वे वहां बंधक बने हुए हैं। उनका पासपोर्ट भी रख लिया गया है। 8 माह से कोई वेतन भी नहीं दिया गया है। बड़ी मुश्किल से गुज़ारा हो रहा है। विरोध करने पर परेशान किया जाता है। उन्होंने किसी तरह अपने वहां फंसे होने की जानकारी घर तक पहुंचाई। इसके बाद उनके परिजन सांसद आदित्यनाथ से मिले। सांसद ने इस बारे में जनरल बी के सिंह को एक पत्र लिख कर बंधकों को मुक्त कराने की अपील की है, पर अभी तक उनकी ओर से कोई ठोस जवाब नहीं आया है।

यूपी से हाशमी