नई दिल्ली। ट्राई के 4जी स्पीड टेस्ट में मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो क्षेत्र की अन्य कंपनियों के मुकाबले लगातार सातवें महीने अव्वल बनी रही। ट्राई के आज जुलाई माह के गति टेस्ट के जारी आंकड़ों के अनुसार जियो की गति 18.331 एम.बी.पी.एस. रही।
दूसरे नंबर पर वोडाफोन 9.325 एम.बी.पी.एस. के साथ रही। एयरटेल का तीसरा स्थान रहा उसकी गति 9.266 एम.बी.पी.एस. थी। आईडिया की गति 8.833 एम.बी.पी.एस. थी।
गौरतलब है कि रिलायंस जियो ने कल ही अपना एक साल पूरा किया है। एक साल के दौरान कंपनी ने कई विश्व कीर्तिमान स्थापित किए हैं। जियो पिछले साल पांच सितंबर को दूरसंचार क्षेत्र में उतरी थी।
कंपनी ने एक साल के दौरान साढ़े बारह करोड़ से अधिक उपभोक्ता बनाए। कंपनी ने केवल 170 दिनों में दस करोड़ उपभोक्ता अपने साथ जोड़े और प्रति सकेंड औसतन सात ग्राहक उसके साथ जुड़े