यूपी विधानसभा चुनाव: पांचवे चरण में 11 जिलों की 51 सीटों पर मतदान जारी

उत्तर प्रदेश: पूर्वी उत्तर प्रदेश के 11 जिलों के 51 विधानसभा सीटों पर आज सुबह 9 मतदान शुरू हो चुका है। पांचवे चरण के विधानसभा चुनाव  में नेपाल से सटे पूर्वी उत्तर प्रदेश और तराई के जिलों बलरामपुर, गोंडा, फैजाबाद, आंबेडकरनगर, बहराइच, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीरनगर, अमेठी और सुल्तानपुर जिलों की सीटों पर मतदान हो रहे हैं।

मतदान के लिए पोलिंग बूथों पर कड़ी सुरक्षा के इंतज़ाम किये गए हैं और यूपी से लगी नेपाल की सीमा को सील कर दिया गया है। इस चरण में सपा-कांग्रेस गठबंधन के लिए मामला चुनौतोपूर्ण होगा। क्योंकि इस चरण में जिन 51 सीटों पर मतदान हो रहा है उनमें करीब 80 प्रतिशत पर इन्ही दलों का कब्जा है।

इस चरण में अमेठी की सीट खास वजह से चर्चा में है क्योंकि यहां अमेठी की पूर्व रियासत के वारिस राजा संजय सिंह की दो रानियां चुनावी दंगल में एक दुसरे के खिलाफ लड़ रही है। राजा की पहली पत्नी गरिमा सिंह बीजेपी से और दूसरी पत्नी अमिता सिंह कांग्रेस से मैदान में उतरी हैं। इसके साथ यहीं से समाजवादी पार्टी से गायत्री प्रसाद प्रजापति की किस्मत का फैसला होगा।