मुंबई में पुलिस ने 50 साल के शख्स को अपनी ही बेटी के साथ तकरीबन 11 साल तक रेप करने के इल्ज़ाम में गिरफ्तार किया है| इस दरिंदे बाप को पुलिस ने बुध के रोज़ गिरफ्तार किया | 26 साल की मुतास्सिरा ने अपनी शिकायत में कहा कि वह उनकी आठ साल की बच्ची का बाप है |
यह एहसास होने पर कि बाप उसके साथ शादी की तैयारी में है मुतास्सिरा हिम्मत जुटा कर एक सामाजी कारकुन के साथ पुलिस के पास पहुंची | मलवानी पुलिस के मुताबिक मुतास्सिरा जब सिर्फ 15 साल की थी तभी से इसके बाप ने उसके साथ यह सब शुरू किया |
Human body composition को समझाने के बहाने इस दरिंदे बाप ने बेटी के साथ कई मरतबा जिस्मानी ताल्लुकात बनाए | शक होने पर बीवी ने जब इसकी मुखालिफत की तो उसने उसे भी मारा-पीटा |
मुल्ज़िम बाप ने मलवानी (मलाड) वाकेय् अपने घर में बेटी पर कई बार जिंसी हमले किया | उसने बीवी व बेटी को धमकी दी कि अगर उन्होंने उसकी मुखालिफत की तो वह दोनों को जान से मार देगा | मुल्ज़िम काम के लिए जयपुर से मुंबई आता-जाता रहता है | उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे तीन दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया |