धनबाद : रंधीर वर्मा स्टेडियम धनबाद में कल इज्तेमाई शादी धनबाद जिला डेकोरेटर्स एसोसियेशन की जानिब से मुनाक्किद हुई. जिसमें कुल 51 लड़कियों की शादी कराई गयी. इस इज्तेमाई शादी में 43 हन्दू , 6 मुस्लिम, एक सिख और एक इसाई जोड़ी एक दुसरे के साथ निभाने का वायदा किया। 2500 फिट लम्बे स्टेज पर सबसे बड़े शादी का मंज़र देखने को मिले। कल की ये तक़रीब पुरे झारखण्ड के लिए मिसाल बन गयी। रंधीर वर्मा स्टेडियम आँगन बना, इसमें पुरे जिला के लोग बाराती बने. कुरता पायजामा पहने 51 दुल्हे अपनी बरात कार से ले कर चले. सर पर सेहरा बंधा था. तमाम सफ़ेद रंग की कार पर एक के बाद एक सवार बरात जैसे जैसे आगे बढ़ी, बारातियों की तादाद में और इजाफा होता गया। बैंड बाजा और आतिश बाजी के दरमियान पुरे शहर का नजारा देखने के लायक था। जगह-जगह बारातियों का इस्तकबाल किया गया। 35 मिनट के बाद बरात जब वापस गोल्फ ग्राउंड पहंची तो लड़की वालों ने पुरज़ोर तरीके से बारातियों का इस्तकबाल किया।
खुसूसी तौर पर इस तकरीब में जिन लोगों ने मदद की, उनमें खुसिसी तौर पर DC किरपा नन्द झा की अहेलिया मनु झा, sp राकेश बंसल की अहेलिया मेघना बंसल, SB सिंह , एबी परे , चेतन सीए अनिल मकीम, जमा मस्जिद कमेटी धनबाद, जिला चेंबर ऑफ़ कॉमर्स, रानीगंज इसके इलावा सैंकड़ों की तादाद में मुख्तलिफ तंजीमों के नुमायन्दे भी शामिल हुये।