मुम्बई। दिल्ली का एक लड़का मुम्बई में जाकर एक अलग पहचान बनाई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। पुरी दुनिया में हिन्दी फिल्मों को एक पहचान देने वाले अभिनेता बने।
2 नवंबर, 1965 को जन्मे शाहरुख खान आज न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान रखते हैं। शाहरुख का यह सफर इतना आसान नहीं था।
शाहरुख खान के जन्मदिन को लेकर उनके फैन्स काफी एक्साइटेड हैं। शाहरुख का परिवार हर खास मौका अपने अलीबाग स्थित बंगले पर ही मनाता है।
शाहरुख का बचपन से ही एक्टिंग की तरफ झुकाव था। कई स्टेज परफॉर्मेंस में वो उस जमाने के एक्टर्स के अंदाज में एक्टिंग करते थे, जिसे काफी सराहा जाता था।
शाहरुख ने शुरुआती दौर में ‘सर्कस’ और ‘फौजी’ जैसे सीरियल्स में काम किया था। जिसके बाद उन्होंने मुंबई आकर हेमा मालिनी की डायरेक्टर के तौर पर पहली फिल्म ‘दिल आशना है’ से फिल्मों में एक्टिंग की शुरुआत की।