बीजेपी शासित असम में 2000 के नोटों में 6 लाख की नकली करेंसी बरामद

असम: नोटबंदी के दौरान केंद्र सरकार ने दावे किए थे कि देश से नकली नोटों की समस्या खत्म हो जायेगी, भ्रष्टाचार खत्म हो जायेगा।

लेकिन इसके बिल्कुल उल्ट आज बीजेपी शासित राज्य असम के गुवाहाटी से छह लाख रुपए के 2000 के नकली नोट बरामद हुए हैं।

ये नोट कल शाम मिले थे। पुलिस ने नोटों को फिलहाल जब्त कर लिया है। इस मामले में जांच शुरू हो चुकी है।

नोटबंदी के बाद ये नकली नोटों के मिलने का पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इससे पहले भी की जगह से 2000 के नकली नोट मिलते रहे हैं।

गौरतलब है कि मोदी सरकार ने 8 नवंबर को नोटबंदी की थी। उसमें 500 और 1000 रुपए के नोटों को बंद करके 500 के नए नोट और 2000 के नोट लाए गए थे।